Wednesday, October 03, 2007

विविध भारती की ५० वीं वर्षगांठ

आज विविध भारती की ५० वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है.... और मैं , निरा बेवकूफ अभी रात के ९:३० बजे सुन रहा हूँ प्रोग्राम " विविध भारती के ख़जाने से" । महसूस कर रहा हूँ कि मैंने दिन भर क्या काफी कुछ miss किया। अभी के प्रोग्राम में ममता सिंह जी और कमल शर्मा जी वसी साहब का interview ले रहे हैं ... मुझे लग रहा है कि ये वसी साहब शायद विविध भारती के पुराने announcer अहमद वसी साहब ही हैं। मैं कन्फर्म होने कि कोशिश कर रह हूँ। जी हाँ ... अभी सारे लोग आ गए है... अमरकांत जी, यूनुस भाई, कमल जी और ममता जी तो थीं ही... अभी मुझे पता लगा वो अहमद वसी साहब ही हैं.

0 टिप्पणियाँ: